फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ घटनाओं से थर्राए लोग

Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में लूट, चोरी और राहजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात चोरों ने बीसलपुर में एक मोबाइल शॉप की दुकान में नकब लगा कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। न्यूरिया थाना क्षेत्र में बल्देवपुर मोड़ पर बाइक सवार को बदमाशों ने पिटाई करने के बाद लूटपाट का प्रयास किया। ग्रामीणों के आने पर बदमाशों ने उसकी बाइक की वायरिंग मेें आग लगा दी। थाना गजरौला की पिपरिया कॉलोनी में बंद घर से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस घटनाओं को रोक पाने में नाकाम है।
विज्ञापन

वारदात: एक
चोरों ने उड़ाई एक लाख की संपत्ति

बीसलपुर। मोहल्ला गांधी नगर निवासी जितेंद्र कुमार की एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने मोबाइल शॉप है। मंगलवार की रात चोर दीवार में नकब लगाकर घुस गए और यहां रखे 18 सेलफोन, 13 हजार के रिचार्ज कूपन, 25 सेलफोन बैट्री, एक लैपटॉप, एक स्टेपलाइजर, 50 सेलफोन चार्जर, 10 पुराने सेलफोन और पांच हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी जितेंद्र को तब हुई जब वह सुबह दुकान खोलने गया। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है।
वारदात: दो
बाइक सवार को लूटने का प्रयास
असफल रहने पर पिटाई कर दबाया गला
ग्रामीणों के आने पर बाइक में आग लगाई, फरार
पीलीभीत। गांव बल्देवपुर निवासी 40 वर्षीय लालजीत ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह बाइक से थाना सुनगढ़ी के गांव नाकूड़ रिश्तेदारी में गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे लौटते पर टंडोला-बल्देवपुर मार्ग पर बल्देवपुर मोड़ पर डंडे लिए खड़े सात-आठ लोगों में से एक बदमाश ने मोड़ पर पीछे से बाइक पकड़कर खींच ली, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गया। वह संभल पाता की बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। लालजीत ने बताया कि इसी बीच शहर से दूध देकर वापस लौटा भतीजा सर्वेश भी आ गया। सर्वेश ने उसे पिटता देख गांव पहुंचकर शोर मचा दिया। इस पर तमाम ग्रामीण मौके पर बढ़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने उसका गला दबा कर छोड़ दिया। जाते समय बाइक में आग लगा दी, जिससे पूरी वायरिंंग जलकर नष्ट हो गई। तीन दिन में दूसरी बार हुई घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना न्यूरिया पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं है। उधर, एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि उन्हें घटना के बावत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


वारदात: तीन
बंद घर से हजारों की चोरी
गजरौला। पिपरिया कॉलोनी निवासी हरीहर हलधर ने बताया कि वह कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ ठेके पर धान लगवाने का काम करते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी पर गया था। घर पर ताला पड़ा था। आरोप है कि कॉलोनी के ही दो युवक दिन के करीब तीन बजे उसके घर घुस गए। खटपट की आवाज पर आसपास की महिलाएं आईं तो देखा कथित युवक अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया, जिन्हें कॉलोनीवालों ने उनके परिवार वालों के आने पर छोड़ दिया। जब वह शाम को घर पहुंचा तो रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर उसके घर से 20 हजार की नगदी, दो जोड़ी सोने की बाली, एक नाक का फू ल, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ भुवनेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नौ दिन में तीन घटनाएं, पुलिस के हाथ खाली
बेखौैफ बदमाशों ने नौ दिन के अंदर जिले भर में लूट और राहजनी की चार वारदातें की। पुलिस उनके शीघ्र पकड़े जाने का दावा कर रही है, लेकिन नौ दिन में पुलिस के हाथ किसी भी घटना के खुलासे के नजदीक नहीं पहुंच सके हैं। बतादें कि 12 मार्च की रात बदमाशों ने शहर से सटे एक ईंटभट्ठे पर धावा बोल दिया था। चौकीदारों की पिटाई की थी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए थे। 18 मार्च को देर शाम कार सवार बदमाशों ने वनकटी रोड़ पर किसान सुरेंद्र कुमार निवासी पीराताल को बंधक बना लिया था और उसे पीट-पीटकर बेदम कर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ले गए थे। इस घटना को हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए कि बदमाशों ने दियूरिया कोतवाली क्षेत्र में सेवाराम निवासी बिलहा खजुरिया थाना सुनगढ़ी को गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी विवाहिता पुत्री मीरा के पहने लाखों रुपये के गहने उतरवाकर लूट ले गए। सेवाराम पुत्री को गांव बकैनियां स्थित ससुराल से विदा कराकर ला रहा था। इस घटना को दो दिन भी नहीं बीत पाए। 19 मार्च को घटना को अंजाम देकर खाकी को फिर चुनौती दे डाली। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस गंभीर नहीं दिख रही हैं। अभी भी पुलिस बदमाशों के इर्द-गिर्द भी नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें