माधोटांडा। गुरु गोविंद सिंह के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में दूसरे दिन भी नगर कीर्तन निकला, जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
गुरुद्वारा नानकसर बराही से दूसरे दिन शुरू हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा खीरी नौवरामद, कीरतपुर, अर्जुनपुर, तुलसीपुर, रुरिया सलेमपुर, गुलाबटांडा होता हुआ पुन: बराही गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में निशान साहब, कीर्तनी और ढाड़ी जत्थे गुरुवाणी का गायन करते चल रहे थे। मंहगापुर की गतका पार्टी के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। रुरिया सलेमपुर के स्कूली बच्चों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन में प्रमुख रुप से महंगापुर के बाबा गुरुनाम सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा जत्थेदार चनन सिंह, बाबा सुरजन सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह, हरमान सिंह, मेजर सिंह, सर्वजीत सिंह, विक्कर सिंह, जगीर सिंह आदि थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। मास्टर गुरुदयाल सिंह ने बताया कि 12,13 फरवरी को भोग अखण्ड पाठ साहब के बाद बराही गुरुद्वारा में दीवान सजेगा। जिसमें कीर्तन जत्था भाई महन सिंह, ढाड़ी जत्था गुरुबाज सिंह आजाद, इंद्रजीत कौर खालसा, सूबेदार चनन सिंह आदि गुरु इतिहास सुनाकर लोगोें को गुरु गोविंद सिंह महाराज के बताए रास्ते पर चलने की अपील करेंगे।