फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े बरेली के बदमाश

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पिछले दिनों हुई घटनाओं के खुलासे के लिए लगी पुलिस टीमों को काफी हद तक सफलता मिल गई है। सूत्रों की माने तो करीब आधा दर्जन बदमाश पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस अब माल बरामदगी का प्रयास कर रही है। पकड़े गए बदमाश पीलीभीत और बरेली जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन हफ्ते में जिले में लूट, चोरी और रोड होल्डअप की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसपी ने घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की दो टीमें गठित की थी। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने हफ्तेभर में बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी। शिनाख्त के बाद उनकी धड़ पकड़ के लिए हुई छापामारी में एक-एक कर पुलिस ने करीब आधा दर्जन बदमाश पकड़े हैं। पुलिस की टीमों से जुड़े सूत्रों की माने तो अब तक आधा दर्जन बदमाश पकड़े जा चुके हैं, जिन्होंने बरखेड़ा, जहॉनाबाद और गजरौला थाने के अलावा कई घटनाएं करना स्वीकार की हैं। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूटे माल को बरामद करने का प्रयास टीमें कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए बदमाशों में जिले के अलावा कुछ बरेली के भी बदमाश शामिल हैं। एसपी अमित वर्मा ने इस मामले में अभी कुछ कहने से इंकार करते हुए घटना का एक दो दिन में वर्क आउट होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें