फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ छात्र

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर आने के लिए अपने घर से ट्रेन से लौट रहा जिला चंदौली निवासी 21 वर्षीय पालीटेक्निक का छात्र जहर खुरानी का शिकार हो गया। जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला चंदौली के मोहल्ला सैय्यद राजा नगर निवासी 21 वर्षीय शेख मिजाज अहमद पीलीभीत के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह घर से बरेली होते हुए पीलीभीत आ रहा था। पीड़ित छात्र ने लड़खड़ाती आवाज में बताया कि बरेली से ट्रेन चलने के बाद तीन युवक उसके पास आकर बैठ गए। सीट पर बैठे कुछ यात्री रास्ते में पड़ने वाले दो-तीन स्टेशनों पर उतर गए। कथित युवक बैठे रहे। ट्रेन के चलने के बाद एक युवक ने जेब से तंबाकू जैसी कोई वस्तु निकाली और उसे हथेली पर दो-तीन बार थपथपाई। उसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। गिरोह के सदस्य उसके पास से 16 सौ रुपये की नगदी और बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें