फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 17 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अलग-अलग समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण न होने पर महकमों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर में भारतीय स्टेट बैंक की पिछले तीन दिनों से कई कई घंटे तक कनेक्टिविटी फेल हो रही है, जिससे ग्राहकों को काफी दिक्कतें हो रही है। बुधवार को भी कनेक्टिविटी फेल हो गई थी, जिससे ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। क्षुब्ध ग्राहकों ने बैंक गेट पर बैंक प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बैंक प्रबंधन की हीलाहवाली के चलते आए दिन कनेक्टिविटी फेल रहती है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश दुबे, जगदीश चंद्र, अभिनव कुमार, आरआर रस्तोगी, पंकज कुमार, अनु दुबे, लक्ष्मी चंद्र गंगवार, यशपाल, अनीस आलम, मोहम्मद साबिर, नितिन कुमार और मोहम्मद नाजिम समेत तमाम ग्राहक शामिल थे।
इधर पीलीभीत रोड के दुकानदारों ने दो दिन से टूटे पड़े बिजली के तार को न जोड़े जाने से क्षुब्ध होकर बुधवार को पीलीभीत रोड पर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, फईम, गुड्डू, बब्बू, सुदीप, प्रेमशंकर, महेंद्र कुुमार, रोहित कुमार, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, लक्ष्मन प्रसाद, राममूर्ति लाल, अनिल कुमार, राधाकृष्ण और रामचरन लाल समेत तमाम दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें