फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया में अधिकारियों की अग्निपरीक्षा आज

Thu, 17 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य अधिकारियों की गले की फांस बनी संविदाकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया गुरुवार को होगी। इसके लिए केवल एएनएम और स्टाफ नर्स के पांच पदों के लिए 85 आवेदकों के साक्षात्कार होने है। साक्षात्कार प्रक्रिया ठीक से संपन्न हो जाएं, इसके लिए स्वास्थ्य अधिकािरयों की टेंशन बढ़ गई है। पूर्व में डीएम अमित गुप्ता ने प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को लेकर सभी पदों पर हुई साक्षात्कार प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। एक बार फिर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार प्रक्रिया के आवेदक उमड़ेंगे।
विज्ञापन

विगत 18 सितंबर को सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 2012-13 की विभिन्न योजनाओं में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति का साक्षात्कार था। इनमें निश्चेतक, चिकित्साधिकारी महिला एवं पुरुष, स्टाफ नर्स, एएनएम, योग विशेषज्ञ, पैरा मेडिकल, डेंटल हाइजीनिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत 35 पद संख्या थी। इसके लिए 785 आवेदकों ने आवेदन किया था। निश्चेतक, योग विशेषज्ञ, एमबीबीएस महिला पद कोई भी आवेदन नहीं आया था। डीएम अमित गुप्ता के आदेश पर साक्षात्कार की छह सदस्य की पैनल टीम बनाई गई। इनमें सीडीओ विजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ राकेश तिवारी, एसीएमओ डॉ आरएन वर्मा, अमरिया सीएचसी अधीक्षक डॉ एएन अंसारी, महिला अस्पताल के डॉ जगदीश प्रसाद, मझोला के डीपीएम सर्वेश मिश्रा शामिल किया गया था। साक्षात्कार होने के दो माह बाद महकमे ने इसका परिणाम घोषित नहीं किया है। उस दौरान नियुक्ति प्रक्रिया में राजनेताओं का भी काफी दबदबा रहा था। अमर उजाला ने इस खबर को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था, डीएम अमित गुप्ता ने इस मामले में गंभीरता से निर्णय लेते हुए सभी पदों पर साक्षात्कार कैंसिल कर दिए थे। उनका कहना था कि एक दिन में अधिकारियों ने करीब 425 आवेदकों का साक्षात्कार कैसे ले लिया। दुबारा से गुरुवार को होने वाले स्टाफ नर्स/ एएनएम के साक्षात्कार को लेकर अधिकरियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राजनेता भी इस प्रक्रिया में काफी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को केवल स्टाफ नर्स/ एएनएम का ही साक्षात्कार होना है। अन्य पदों के साक्षात्कार की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है।
- डॉ राकेश तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें