पीलीभीत। नव वर्ष के आगमन की खुशी में युवाओं, बच्चों, महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया। स्कूलों में बच्चों ने मौज मस्ती की तो युवाओं ने क्लब और होटलों में गीत संगीत के साथ थिरक कर खुशी का इजहार किया। ठीक 12 बजते ही शहर में पटाखे दगने लगे। सामूहिक रूप से जश्न मना रहे लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी न्य ईयर कह कर बधाई दी।
यूं तो नए साल के स्वागत में सुबह से ही कार्यक्रम होने लगे और शाम होते होते युवाओं पर पूरी मस्ती छा गई। लोगाें ने संगीत की धुनों पर थिरक कर जमकर मस्ती की। एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद देने के लिए बुके, रोजबंच और आकर्षक गिफ्ट पैक आदान प्रदान करने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। निर्मल होटल में सिटी क्लब केसदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सतीश जायसवाल, देवेश बंसल, एसपीएस संधू, डॉ एस के अग्रवाल, डॉ शैलेन्द्र गंगवार, मोनिका बंसल, दीपाली अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, तारा सिंह, बबिता अग्रवाल ने गीत गाए और डांस कर नव वर्ष का स्वागत किया।
अंत में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और फूल भेंट किए। शहर के अनेक होटलों में युवाओं ने जमकर मौज मस्ती की। युवतियों ने भी दोस्तों संग नए साल का स्वागत संगीत की धुनों पर थिरक कर किया।