फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त, आरएमओ ने देखे धान केंद्र

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर में आरएमओ बरेली शिवमूर्ति पांडेय और जिला मुख्यालय की मंडी समिति सहित कई सेंटरों पर बरेली के अपर आयुक्त प्रशासन राकेश कुमार त्यागी ने सोमवार को मंडी परिसर के राजकीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बीसलपुर में आरएमओ को एक केंद्र बंद मिला।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अपर आयुक्त आरके त्यागी ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। मंडी के मार्केटिंग, यूपीएसएस, पीसीएफ, एग्रो सेंटर पर जाकर धान खरीद का जायजा लिया। कम खरीद पर श्री त्यागी ने नाराजगी व्यक्त की। इससे पूर्व एडीएम शिवाकांत द्विवेदी ने डॉम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर इंचार्ज गायब मिले, जिसके चलते श्री द्विवेदी ने कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद श्री द्विवेदी ने यूपीएसएस के खॉक सराय सेंटर पर गायब मिले केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अपर आयुक्त शाम करीब छह बजे मंडी समिति पहुंचे। धान खरीद होते देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। गुणवत्तापरक खरीद पर उन्होंने डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार उपाध्याय को शाबासी देते हुए पीठ थपथपाई। साथ ही खरीद में गति लाने का निर्देश दिया।
बीसलपुर। बरेली के आरएमओ ने यूपीएफसी, पीसीएफ और आरएफसी द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्रों को देखा। पीसीएफ का केंद्र बंद मिला। यूपीएफसी और आरएफसी के केंद्र खुले तो मिले लेकिन इन केंद्रों पर धान की तौल नहीं हो रही थी, जबकि तमाम किसान धान तुलवाने के लिए भटक रहे थे। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि वे लोग मंडी में धान तुलवाने के लिए कई दिनों से डेरा डाले हुए पड़े हैं लेकिन कोई केंद्र प्रभारी उनका धान नहीं खरीद रहा है। इन अधिकारियों ने अपने सामने इन केंद्रों पर धान की तौल अपने सामने शुरू कराई। उन्होंने तहसीलदार नन्हे लाल यादव और मंडी सचिव मलखान सिंह को इन केंद्रों पर लगातार सतर्क नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें