पीलीभीत। भैया दूज पर जिला कारागार में महिलाओं ने की भारी भीड़ रही। 190 महिलाओं ने बंदी भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान भाई-बहन दोनों की ही आंखों से अश्रु धार बह निकली
कारागार प्रशासन काफी अलर्ट रहा। जेल प्रशासन ने लाए गए मिष्ठान को पहले ही महिलाओं को खुद खिलाया। इससे कई महिलाओं का उपवास टूट गया।
गुरुवार को मुलाकात कक्ष पर सुबह से बहनें जुटने लगी थीं। मुलाकात कक्ष के पास मेला सा लगा रहा। मुलाकाती पर्ची के बाद मिष्ठान, फल आदि के साथ महिलाओं की लंबी कतारें जेल गेट पर लग गई। महिलाओं के जेल गेट के अंदर दाखिल होने के पूर्व जेल प्रशासन ने मिष्ठान और लाए गए सामान की सघन तलाशी ली। इस दौरान जेल कर्मचारियों ने लाए गए मिष्ठान को महिलाओं को पहले खुद खिलाया। बाद में मीठे को अंदर ले जाने की इजाजत दी। इससे तमाम महिलाओं का उपवास भी टूट गया।
00
बंद बहनों से मिलने पहुंचे भाई
भाई-बहन के पवित्र भैया दूज पर्व पर जिला कारागार की सलाखों में कैद दर्जन भर महिलाओं से उनके भाई मिलने पहुंचे, जहां बहनों ने उनका तिलक किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।