फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कोई कमी नहीं होगी : एआरएम

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भैय्या दूज पर इंतजाम: रोडवेज के अलावा डग्गामार वाहन भी बनेंगे सहारा
विज्ञापन


पीलीभीत। राज्य सड़क परिवहन निगम पीलीभीत डिपो ने कल भैय्यादूज के मौके पर यात्रियों की सुविधा को पर्याप्त बसों की व्यवस्था होने का दावा किया है। कल गुरुवार को भैय्या दूज है, जाहिर है कि बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। चूंकि जिले के कई मार्ग ऐसे हैं, जिन पर यातायात की कोई सुविधा अच्छी नहीं है। लिहाजा, उन मार्गों पर जीप, मैजिक, थ्री व्हीलर आदि वाहन चलते हैं। हर साल भैय्या दूज पर बसों और अन्य वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) एसके वर्मा ने कि भैय्यादूज पर यात्रियों के लिए किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। लोकल मार्गों पर भी रोडवेज की पर्याप्त बसें संचालित होंगी। बरेली बाया दिल्ली, हरिद्वार, कानपुर, पीलीभीत- पूरनपुर बाया दिल्ली आदि मार्गों पर तड़के से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। चालक-परिचालकों को हर स्थान से सवारियों को उठाने के खास निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर भी लगभग 35 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें