फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को मंडी के निरीक्षण में ठप मिली खरीद

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थोड़ी नमी पर धान सुखाकर खरीदने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला नेटवर्क
पूरनपुर। डीएम को मंडी समिति के चार धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होती मिली। क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। धान खरीद शुरू होने का एक माह बीत जाने के बाद अधिकांश केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं की गई है। इससे किसानों को घोषित धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद्यान्न माफिया इसका फायदा उठाकर औने-पौने दामों में धान खरीद कर स्टाक करने में जुटे हैं, ताकि तीन से चार सौ रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मुनाफा कमाया जा सके। खरीद न होने पर किसान परेशान हैं। मंगलवार को तहसील दिवस के बाद डीएम अमित गुप्ता ने निरीक्षण मेें मंडी के मात्र एक धान खरीद केंद्र पर धान खरीद होना पाया। जबकि अन्य चार केंद्रों पर धान के ढेर तो लगे थे, लेकिन खरीद शुरू नहीं की गई थी। डीएम ने कहा किसान किसी कीमत पर क्रय केंद्रों से वापस नहीं लौटना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति सचिव केके वर्मा, मंडी सहायक अशोक दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें