फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर ले जाकर जीप बाराबंकी में लूटी

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बुकिंग पर ले जाई गई स्कार्पियो चालक सहित दो लोगों को नशा देकर बाराबंकी में लूट ली गई। बदमाश चालक सहित दोनों लोगों को वहां एक सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला करीमगंज निवासी डॉ रियाज हुसैन की स्कार्पियो पर मोहल्ले का ही मोहम्मद उमर चालक है। रियाज के पिता अल्ताफ हुसैन ने बताया कि स्कर्पियो लूट की जानकारी चालक ने मोबाइल पर दी। इस पर चालक का भाई बाराबंकी रवाना हुआ। चालक के भाई मोहम्मद असलम ने बाराबंकी से मोबाइल पर बताया कि परसों शनिवार को पीलीभीत के चालक बबलू ने स्कार्पियो को किराए ले जाने की बात मोहम्मद उमर से की थी। इस पर पीलीभीत पहुंचे मोहम्मद उमर को मिले पांच लोगों ने बस्ती ले जाने की जानकारी देकर स्कार्पियो किराए पर तय कर ली। उक्त लोगों में एक पंडित जी भी शामिल थे। मोहम्मद उमर ने बताया कि बाराबंकी पहुंचने पर स्कार्पियों में सवार लोगों ने उसे और पंडित जी को फ्रूटी पिलाई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। बाराबंकी में एक सड़क किनारे से उसे और पंडित जी को बेहोशी की हालत में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस के अलावा मोहम्मद उमर ने एसपी बाराबंकी से मिलकर दी। मोहम्मद असलम ने बताया कि पुलिस पंडित जी के होश में आने का इंतजार कर रही है, क्योंकि पंडित जी के उक्त लोग परिचित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें