फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से लाखों के जेवर चोरी

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक से आई महिला और दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में एक डॉक्टर के घर सेफ के लॉकर्स का ताला तोड़ करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। देर रात अस्पताल से लौटे डॉक्टर दंपति ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। कॉलोनी वालों में में दहशत है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ एचएस राय और उनकी पत्नी डॉ वीना राय शहर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात हैं। मंगलवार को डॉक्टर दंपति अस्पताल गए थे। बाहर के कमरे के मेन दरवाजे में अंदर से चटकनी लगी थी। दिन के करीब एक बजे बाइक से महिला समेत तीन लोग आए, जिनमें महिला और एक युवक चटकनी तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। एक युवक बाइक समेत आवास के बाहर खड़ा हो गया। उसके हाथ में एक्सरे की प्लेट थी। उनके मकान के सामने रहने वाले मकान स्वामी के नौकर छोटू की नजर उन पर पड़ी। नौकर छोटू के हवाले से पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि आशंका होने पर नौकर आवास पर पहुंचा और उन्हें (डॉक्टर) को आवाज लगाई, तो महिला कमरे के अंदर पड़े पर्दे की आड़ में हो गई और चार बजे आने की बात कहकर किवाड़ बंद कर लिए। नौकर मेहमान समझकर वापस लौट गया। घटना की जानकारी देर रात तब हुई जब डॉक्टर दंपति अस्पताल से लौटे। वह मेन दरवाजे से अंदर पहुंचे तो अलमारी बंद और उसका लॉक टूटा मिला। उसे खोलते ही उनके होश उड़ गए। अलमारी के लॉकर से करीब आठ लाख रुपये के जेवरात गायब थे। चोर घर की एक चादर भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुदेश कुमार सिंह ने मौका का मुआयना कर पूछतांछ की।
अन्य सामान पर नहीं लगाया हाथ
जिस कमरे की चटकनी तोड़कर चोर अंदर घुसे उसम लैपटॉप, कैमरा समेत तमाम कीमती सामान था लेकिन वह सारा सामान रखा मिला। पुलिस का मानना है कि इस चोरी में डॉक्टर दंपति के किसी करीबी का हाथ होने की आशंक ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह जेवरात हुए चोरी
एक सोने का हार, एक मीना हार, सोने की झुमकी , एक जोड़ी मीना झुमकी, चार सोने की चेन, चार सोने और एक हीरे की अंगूठी, टॉप्स, चार सोने के कंगन, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के, तीन हाथ घड़ी, तीन गैस सिलेंडरों के कागजात, कार और बाइक की चॉबी समेत करीब आठ लाख के जेवरात।
मस्जिद से चुराया इंवर्टर
पीलीभीत। कचहरी स्थित मस्जिद के हुजरे (इमाम का कमरा) से ताला तोड़कर बुधवार को दिन दहाड़े चोर ने इंवर्टर, पंखे का मोटर और 650 रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर इरफान सागर समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें