फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएस के डॉ पीके मिश्रा जिलाध्यक्ष

Sun, 02 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ राजेश कुमार बने सचिव
विज्ञापन

पीलीभीत। प्रादेशिक चिकित्सा संघ (पीएमएस) की जिला शाखा के हुए चुनाव में जिला अस्पताल के डॉ पीके मिश्रा अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव प्रादेशिक चुनाव अधिकारी डॉ एके चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में हुआ। मतदान शनिवार को चुनाव अधिकारी डॉ सीबी चौरसिया की देखरेख हुआ। डॉ चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ पीके मिश्रा और डॉ उदयवीर सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। इस पर हुए मतदान में डॉ पीके मिश्रा को 23 और डॉ उदयवीर सिंह को चार मत मिले। कुल 27 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा महिला डॉक्टर अनीता चौरसिया उपाध्यक्ष, डॉ वीके सिन्हा, डॉ यशवंत सिंह, परामर्शदाता बीसलपुर उपाध्यक्ष सामान्य, डॉ राजेश कुमार सचिव, डॉ डीएन सिंह वित्त सचिव चुना गया। डॉ सुबोध कुमार शर्मा को केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य निर्विरोध घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें