फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलोें में आईं 121 शिकायतें

Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। काफी समय बाद मंगलवार को जिले की तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। सदर तहसील में सबसे अधिक 51, पूरनपुर में 40 और बीसलपुर में 30 फरियादियों ने समस्याएं बताईं। बीसलपुर में सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

सदर तहसील में थाना न्यूरिया के गांव बसंतापुर निवासी ओम शंकर ने प्रार्थना पत्र सौंप कर कहा कि उसके पिता के नाम पद दर्ज भूमि से पड़ोस के खेत स्वामी ने सेमल का पेड़ काट लिया। शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। इसी थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी रजनी ने पुलिस अधिकारी को सौंपे पत्र में देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। यहां राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित 11-11, विकास विभाग की पांच, पूर्ति विभाग की छह, बेसिक शिक्षा व जिला पंचायत राज विभाग की तीन-तीन, नगर पालिका की दो और समाज कल्याण, शारदा सागर खंड, विद्युत, विकलांग कल्याण, डीआईओएस, चकबंदी, गन्ना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संबंधित एक एक शिकायत आई। अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार त्यागी ने तहसील दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सात दिन मे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ सुरेन्द्र सिंह, एएसपी डॉ अरविंद भूषण पांडे, सीएमओ डॉ राकेश तिवारी, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
पूरनपुर। एसडीएम महेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय सभागार में हुए तहसील दिवस में 40 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। सपा नेता तौफीक अहमद कादरी, एजाज सिद्दीकी ने आसाम रोड पर सुड़कुआ ताल से चीनी मिल तक एक्सीडेंट जोन घोषित करने और सिरसा चौराहा पर यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की। शेरपुरकलां के ग्राम पंचायत सदस्य अखलाक खां ने वार्ड बारह और तेरह में जनगणनाकर्मियों के न पहुंचने की शिकायत की। भाकियू के सुल्तान खां ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर घपलेबाजी का आरोप लगाया। सीओ इकपाल सिंह, तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, नायब तहसीलदार राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे थे। बीसलपुर। बरेली मंडल के अपर आयुक्त राजेश त्यागी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आईं 30 में से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो पाया। संचालन पीलीभीत के एसडीएम मोहम्मद नईम ने किया। श्री त्यागी ने तहसील कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अनुभाग प्रभारियों से नाराजगी जताई और अधूरे अभिलेख तत्काल पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें