फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाघ को ट्रैंकुलाइज करने को जुटे एक्सपर्ट

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ को ट्रैंकुलाइज करने को एक और एक्सपर्ट दिल्ली से पहुंच गए। पिंजरा के समीप बाघ के न फटकने पर उसे ट्रैंकुलाइज ही करने की योजना के तहत एक और मचान बनाया गया है। मचान से एक्सपर्ट पूरे दिन बाघ पर नजर रखे रहे। कई बार दिखाई देने के बाद भी बाघ को ट्रैंकुलाइज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

गांव कढ़ेरचौरा और उसके आसपास कई गांवों में एक बाघ चार-पांच माह से आतंक मचाए हुए है। एक्सपर्ट बाघ को ट्रैंकुलाइज नहीं कर पा रहे है। बाघ को पिंजरा में फंसाने को प्रयास किया गया। मगर, तीन बार बाघ बकरी खा गया और पिंजरे में नहीं फंसा। रात भी बाघ को फंसाने को पिंजरा लगाया गया, लेकिन बाघ पिंजरा के नजदीक नहीं आया। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीब बेग ने बताया कि चालाक बाघ पिंजरा में तमाम प्रयास के बाद भी नहीं फंस रहा है। अब बाघ को ट्रैंकुलाइज ही किया जाएगा। इसके लिए झाड़ियों के समीप एक और मचान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दुधवा और दिल्ली के एक्सपर्ट की टीम के अलावा दिल्ली से एक्सपर्ट डा. शहवाज अमीन पहुंचे है। उन्होंने पूरे दिन मचान पर बैठकर बाघ पर नजर रखी है। पूरे दिन में तीन-चार बार बाघ झाड़ियों में दिखाई भी दिया। रेंजर ने बताया कि शीघ्र ही बाघ को ट्रैंकुलाइज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें