पीलीभीत। दिल्ली से पीलीभीत आ रही रोडवेज की एक बस में कक्षा नौ की आर्ट व सामाजिक विज्ञान परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं बरामद हुई हैं।
रोडवेज बस के डिपो में आने के बाद सफाई कर्मी बस की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक पालीथिन पर पड़ी। उसने उठाकर देखा तो उसमें उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं। रोडवेज कर्मियों के मुताबिक पॉलीथिन में कक्षा नौ की आर्ट व सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं हैं। इन पर विद्यालय का नाम अंकित नहीं है। समझा जा रहा है कि कोई गुरु जी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने घर ले जा रहे होंगे। उतरते समय वह पालीथिन लेना भूल गए।