फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केन्द्र व्यवस्थापक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर सामूहिक रूप से ठेके पर नकल कराए जाने के आरोप में हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक पर आखिरकार प्रशासन की गाज गिर ही गई। बृहस्पतिवार को डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी केंद्र व्यवस्थापक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि इस परीक्षा केंद्र पर दो मई से माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। डीआईओएस मायादेवी ने अगले दिन तीन मई को प्रथम पाली में हुई अनिवार्य संस्कृत व्याकरण की परीक्षा के दौरान औचक छापा मारा, जिसमें सभी सातों कक्षों में सामूहिक रूप से परीक्षार्थियों को नकल करते पाया और एक बोरा नकल सामग्री भी बरामद की थी। डीआईओएस ने सामूहिक रूप से कराई जा रही नकल के मामले में केंद्र व्यवस्थापक ओपी शर्मा को उसी दिन हटा दिया था। उन्होंने पेपर निरस्त करने, कॉलेज प्रवक्ता डॉ. निधि अग्रवाल को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त करने के बाद बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर भेजी जिसमें हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक ओपी शर्मा और भगवती दुर्गा संस्कृत विद्यालय सिंधौरा खरगपुर के प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी पर नकल कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 1998 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाक्स
सपाइयों की शिकायत पर प्रधानाचार्य की जांच शुरू
नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए प्रधानाचार्य ओपी शर्मा को प्रधानाचार्य पद से हटाने को लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आशीष सक्सेना एडवोकेट समेत कई सपा नेताओं ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि इंटर बीटीसी वाला व्यक्ति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं होना चाहिए। इस मामले की डीआईओएस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें