फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर संचालक ने जोड़ा सीएचसी का कनेक्शन

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जनरेटर किराए की बकाया दो दिन में भुगतान कराने के आश्वासन पर जनरेटर संचालक ने आखिर जनरेटर का काटा गया कनेक्शन जोड़ दिया। इससे भीषण गर्मी में पंखे चलने पर मरीजोें, तीमारदारों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर मेें एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात की बिजली सप्लाई को लेकर नगर में जनरेटरों से समानांतर बिजली सप्लाई की जाती है। मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुविधा आदि को लेकर सीएचसी में भी जनरेटर का कनेक् शन कराया गया है। जनरेटर किराया भुगतान न होने पर जनरेटर संचालक ने दो दिन पूर्व सीएचसी का कनेक्शन काट दिया था। इससे भीषण गर्मी में मरीज, उनके तीमारदार दो दिनों तक छटपटाते रहे। इधर, आज जनरेटर संचालक ने सीएचसी का काटा गया कनेक् शन जोड़ दिया। जनरेटर संचालक ने बताया कि दो दिन के अंदर बकाया का भुगतान करने का आश्वासन डाक्टरों ने दिया है। उन्होंने बताया कि दो दिन के बाद भुगतान न होने पर फिर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें