बिलसंडा। नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी का ही नतीजा है कि नगर के कॉलेज मार्ग स्थित हरदेव राजा देवस्थल के समीप जल निकासी के लिए बनवाए गए नाले के ऊपर पड़ डिप टूटे हुए एक माह हो चुका है लेकिन उस पर नई डिप डलवाने की आज तक जरूरत नहीं समझी गई, जबकि इस मार्ग पर सर्वाधिक आवागमन रहता है। डिप टूटी होने की वजह से लोगों को जहां आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं उससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। उधर कार्यालय अधीक्षक रामदीन कश्यप ने बताया कि डिप का स्टीमेट बनवा दिया गया है शीघ्र ही नई डिप डलवा दी जाएगी।