पूरनपुर। एसडीएम ने गेहूं खरीद में मिल रही शिकायतों पर खरीद केंद्रों के इंचार्जों और ठेकेदारों की बैठक लेकर गड़बड़ी मिलने पर सीधे एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की तोल पर किसान, किसान वही और गेहूं तौल फोटो और वीडियोग्राफी होगी।
मालूम हो कि गेहूं खरीद में प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी घपलेबाजी नहीं रुक रही है। आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर किसान का गेहूं न तोल कर माफिया खेल करने मेें जुटे हुए है। इसको लेकर मजबूरन किसानों को सुविधा शुल्क देकर औने-पौने दामों में गेहूं की फसल बिक्री करनी पड़ रही है। इधर, गेहूं खरीद में लगातार मिल रही शिकायतों पर एसडीएम पीके आर्या ने मंडी समिति में गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर पेंच कसे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर अब सीधे एफआईआर कराई जाएगी। जिस किसान का गेहूं तोला जाएगा उसकी और उसकी किसान वही तथा गेहूं तौल की वीडियो और फोटोग्राफी कराई जाएगी। मंडी में गेहूं आने पर मंडी गेट पर आवंटित गेहूं खरीद केंद्र पर ही गेहूं खरीदा जा सकेगा। उन्होेंने कहा कि गेहूं खरीद का औचक निरीक्षण किया जाएगा। खामियां मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।