फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे विकास जल्द ही किए जाएंगे पूरे: रियाज

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने कहा कि राजनीति क्षितिज पर सपा को जो मान और ताकत बढ़ी है, उसे कायम रखना हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। वह मंगलवार को ग्राम उमरसड़ में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र में जिस दिन सपा इस लायक हो गई कि बिना उसके कोई सरकार न बने, उस दिन देश और प्रदेश की तकदीर बदल जाएगी। इस मौके पर उन्होंने विकास योजनाएं ग्रामीण अंचल तक पहुंचवाने का आश्वासन दिए। स्वागत समारोह में सुरेश गंगवार, प्रधान गीता देवी, रमेश त्रिपाठी, अशरफ मलिक, योगेंद्र सिंह, निरंजन सेठ, रंजीत सिंह, नन्हूं लाल, प्रधान सुदर्शन गंगवार, महेंद्र पाल सिंह कन्नौजिया आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें