फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशा तोड़कर कार से पर्स ले गए चोर

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरियों की लगातार वारदातों से लोगों में काफी दहशत व्याप्त हो गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जाटोवाला चौराहे पर कार का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी हो गया। वहीं पकड़िया में एक घर का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये का समान चुरा लिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी होरीलाल अपनी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ सोमवार को बीसलपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने गया थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी कार से नवाबगंज लौट रहे थे। लौटते वक्त वह जाटों वाले चौराहे पर कार खड़ी कर पत्नी समेत अपने एक परिचित के घर चले गए। महिला का पर्स कार में ही छूट गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। यह देखकर दंपति के होश उड़ गए। जब कार की खिड़की खोलकर देखा तो सीट पर रखा हुआ पर्स गायब था। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। होरीलाल ने बताया कि पर्स में हजारों रुपये और कुछ गहने थे। उधर ग्राम पकड़िया निवासी राम गोपाल ने बताया कि रात में दरवाजा तोड़कर घर में घुसे अज्ञात चोर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। इस बीच उनका परिवार घर में सोता ही रह। राम गोपाल ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बक्से में रखे एक लाख 20 हजार रुपये नगदी और एक तोले के सोने के कुंडल, मांग टीका, अंगूठियां आदि हजारों के गहने चोरी कर ले गए। घर में चोरी की घटना बाबत एसओ सुनगढ़ी पहुप सिंह का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें