फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
घुुंघचाई। गांव भगौतीपुर में तैनात शिक्षक के स्कूल न आने से नाराज अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभिभावकों ने उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव भगौतीपुर के ग्रामीण काफी संख्या में प्राइमरी स्कूल में एकत्र हुए। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि स्कूल में तैनात शिक्षक करीब एक साल से नहीं आ रहे है। इससे स्कूल मात्र शिक्षामित्र के सहारे चल रहा है। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। अभिभावकों ने कहा अब किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह, प्यारेलाल, शिवकुमार, रघुवीर सिंह, संतोष, पंकज, पवन, जितेंद्र आदि अभिभावक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें