फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांव में आग से पांच घर राख

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो गांव के पांच घरों में लगी आग से सवा लाख रुपये की नगदी, जेवरात समेत पौने आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। जबकि दस किसानों का करीब पांच लाख रुपये को भूसा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव अमृता दलीपपुर निवासी मुकेश कुमार के घर अचानक लगी आग से 21 हजार रुपये की नगदी समेत 1.62 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। गांव भैरों कलां के भगवान स्वरुप के घर आग से 45 हजार रुपये की नगदी, तीन तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात समेत 2.65 लाख रुपये की संपत्ति, गांव के अनिल के घर चालिस हजार रुपये की नगदी और जेवरात समेत 1.90 लाख रुपये की संपत्ति, हरीशंकर के घर दस हजार रुपये की नगदी और जेवरात समेत साठ हजार रुपये की संपत्ति, राजकुमार के घर दस हजार रुपये की नगदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इसके अलावा गांव देवीपुर में दस किसानों के भूसे के गूंगों मे आग लग गयी। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुमान के मुताबिक आग से करीब पांच लाख रुपये का भूसा जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियोें ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें