पीलीभीत। जिले भर में मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों की ओर से आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने मजदूरों के एक जुट होने का आह्वान किया।
मंगलवार को भारतीय खाद्यान्न उद्योग व्यापार मजदूर संगठन की ओर से मंडी समिति में आयोजित विचार संगोष्ठी में भजन लाल क्रोधी ने मजदूर दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। होरीलाल गंगवार ने मंडी समिति और राइस मिलों में कार्यरत मजदूरों का बीमा न होने पर इसके लिए लेबर इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराया। संगोष्ठी संचालन जिला महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा ने किया। संगोष्ठी में होरीलाल गंगवार, राम सनेही लाल, राम पाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने संगोष्ठी कर शिकागो में मजदूर एकता का जिक्र करते हुए मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष एमएस धामी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहते हुए संघर्ष करना चाहिए। संगोष्ठी में गौरव सक्सेना, विकास अवस्थी, संजीव कुमार, अमित गंगवार, सुधाकर मिश्रा ने विचार रखे। राज्य कर्मचारी महासंघ ने सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीमा व चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की वकालत की। सहायक शोध अधिकारी हबीबुल ने कहा 80 देशों में मई दिवस पर अवकाश घोषित है मगर भारत में यह व्यवस्था नहीं है। इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम सिंह, डा.ॅ प्रशांत कुमार, सुशील कुमार, सुमित राज, ज्ञान प्रकाश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मदीनाशाह चौराहे पर आयोजित संगोष्ठी में सैय्यद तौकीर नकवी ने मिलों व ईंट भट्टों पर मजदूरों के होने वाले शोषण को रोकने का जिला प्रशासन से आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश दीक्षित, रईस अंसारी, नासिर अंसारी, कमालउद्दीन, प्रशांत शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। सफाई मजदूर महासंघ ने बाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, संयोजक श्रीचंद्र ने सफाई मजदूरों का बीमा न करने पर नराजगी जताते हुए संर्घष करने का आह्वान किया।
बीसलपुर। भाकपा कार्यकर्ता ने मंगलवार को रामलीला मैदान में भारी संख्या में जमा हुए और जुलूस के शक्ल में तहसील दफ्तर पहुुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद नईम को सौंपा। ज्ञापन में मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण करने की और मजदूर दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की। भाकपा के नगर मंत्री भीमसेन शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार से 15 दिन के भीतर मजदूरों को काम दिलाने, मजदूरी का सात दिनों के भीतर भुगतान कराने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का दैनिक विवरण जॉब कार्डों पर चढ़ाए जाने, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। जुलूस में राम औतार वर्मा, बृजभूषण लाल, बालकराम, सियाराम कौशिक, सत्यप्रकाश, सोनू सक्सेना, फकीर चंद्र समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
पूरनपुर। भाकपा (माले) ने मई दिवस पर केंद्र सरकार के गरीब विरोधी फैसले के विरोध मेें पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न स्थानों से होते हुए सभा स्थल ब्लाक कार्यालय परिसर में पहुंचा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की और मजदूर विरोधी सरकार बताया। सभा समाप्त के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। सेंट जोसेफ स्कूल में मई दिवस पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक फादर नेल्सन सेराओ और प्रधानाचार्या सिस्टर विनीता ने मजदूर दिवस पर संत जोसेफ के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा - बड़ा नहीं होता। स्कूल के सहकर्मियों की वन मिनट प्रतियोगिता करायी गई। इसमें एक मिनट में सर्वाधिक गुब्बारे फुलान में सुशील ने पहला, जार्ज उर्फ पल्लू ने दूसरा, अंसार अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सहकर्मियों के अलावा स्कूल के अन्य सहकर्मियों को पुरस्कृत किया। समारोह मेें पिपरिया चर्च के फादर साबू, स्टेला, चंद्रा, अशोक आदि थे। संचालन शिक्षिका संगीता भारद्वाज, इरशाद अहमद और रियाज खान ने किया।