फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मजदूर का शव पहुंचते मचा कोहराम

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनुपर। गांव जगतियापुर की एक मजदूर महिला की उत्तराखंड में पाड़ से गिरकर मौत हो गई। महिला का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का उसके मायके में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतियापुर निवासी ओमप्रकाश अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी और बच्चों के साथ दो माह पहले उत्तराख्ंाड के खटीमा में मजदूरी करने गया था। दंपत्ति अपने परिवार के साथ खटीमा मेें एक किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने लगे। पिछले कुछ दिनों से दंपत्ति खटीमा मेें एक इंटर कालेज के भवन निर्माण में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। मजदूरी में मुन्नी देवी कल सोमवार को तीसरी मंजिल पर सीमेंट-मोरंग का मसाला पाड पर खड़े होकर पकड़ा रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से तीन मंजिल की ऊंचाई से मुन्नी देवी नीचे आ गिरी। मुन्नी देवी को इलाज के लिए खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में खटीमा के डाक्टरों ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। बरेली में डाक्टरों ने गंभीर हालत में मुन्नी को इलाज न कराकर घर ले जाने की सलाह दी। बताते है कि बरेली से लौटते समय मुन्नी देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला का शव उसके मायके क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर लाया गया। शव पहुंचते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इंसेट....
बेटी क्र ंाति की शादी करने का सपना रह गया अधूरा
मुन्नीदेवी-ओमप्रकाश के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। जिनमें सबसे बड़ी बेटी क्रांति (16) रोली (10), अंकित (12) और सबसे छोटा बेटा 9 वर्ष का है। मुन्नी को अपनी बड़ी बेटी क्रंाति की शादी की चिंता थी। इसको लेकर कई बार वह अपने पति से कह चुकी थी। दंपति बेटी के हाथ पीले करने की जुगत में पेट पालने के साथ धन भी एकत्र कर रहे थे, लेकिन हादसे में मुन्नी देवी का बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रह गया।महिला मजदूर का शव पहुंचते मचा कोहराम
विज्ञापन

जगतियापुर की महिला की उत्तराखंड में पाड़ से गिरने से हुई थी मौत
शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
मायके में किया गया महिला का अंतिम संस्कार
अमर उजाला नेटवर्क
पूरनुपर। गांव जगतियापुर की एक मजदूर महिला की उत्तराखंड में पाड़ से गिरकर मौत हो गई। महिला का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का उसके मायके में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतियापुर निवासी ओमप्रकाश अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी और बच्चों के साथ दो माह पहले उत्तराख्ंाड के खटीमा में मजदूरी करने गया था। दंपत्ति अपने परिवार के साथ खटीमा मेें एक किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने लगे। पिछले कुछ दिनों से दंपत्ति खटीमा मेें एक इंटर कालेज के भवन निर्माण में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। मजदूरी में मुन्नी देवी कल सोमवार को तीसरी मंजिल पर सीमेंट-मोरंग का मसाला पाड पर खड़े होकर पकड़ा रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से तीन मंजिल की ऊंचाई से मुन्नी देवी नीचे आ गिरी। मुन्नी देवी को इलाज के लिए खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में खटीमा के डाक्टरों ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। बरेली में डाक्टरों ने गंभीर हालत में मुन्नी को इलाज न कराकर घर ले जाने की सलाह दी। बताते है कि बरेली से लौटते समय मुन्नी देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला का शव उसके मायके क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर लाया गया। शव पहुंचते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इंसेट....
बेटी क्र ंाति की शादी करने का सपना रह गया अधूरा
मुन्नीदेवी-ओमप्रकाश के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। जिनमें सबसे बड़ी बेटी क्रांति (16) रोली (10), अंकित (12) और सबसे छोटा बेटा 9 वर्ष का है। मुन्नी को अपनी बड़ी बेटी क्रंाति की शादी की चिंता थी। इसको लेकर कई बार वह अपने पति से कह चुकी थी। दंपति बेटी के हाथ पीले करने की जुगत में पेट पालने के साथ धन भी एकत्र कर रहे थे, लेकिन हादसे में मुन्नी देवी का बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें