पूरनपुर। वध को लाए जा रहे 13 प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रतिबंधित पशुओं का वध पुलिस के तमाम प्रयास के बाद नहीं रुक रहा है। हाल ही में शेरपुर में पुलिस ने छापा मारकर एक घर के आंगन में प्रतिबंधित पशु के वध होने का मामला पकड़ था। तब भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। हालांकि तब पुलिस ने दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर, गांव टांडा छत्रपति के समीप वध को लाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की सूचना पर दरोगा हरद्वारी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेरावंदी की। घेरावंदी में पुलिस ने वध को लाए जा रहे 13 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने दरोगा हरद्वारी लाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद पशुओं को पशु पालकों को पालने को इस शर्त पर सुपुर्दी में दिया गया कि अगर जरुरत पड़ती है तब पशुओं को वापस करना होगा। एसआई हरद्वारी लाल ने बताया कि पशु वध को लाए जा रहे थे। पशुओं को लाने वालों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पशु ला रहे तीन लोग शेरपुर कलां के बताएं जा रहे है।