फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी न हुआ नो इंट्री का पालन, ‘जाम’ बरकरार

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाजार में लगने वाले ‘जाम’ से निजात दिलाने को घोषित किए गए ‘नो इंट्री’ एरिया का कोई मतलब ही नहीं रह गया है। नो इंट्री के लगाए गए अधिकांश बोर्ड तक उखड़ गए हैं। वैसे तो इसका कभी पालन नहीं हो सका, लेकिन तत्कालीन डीएम कौशलराज शर्मा और तत्कालीन एसपी प्रेम गौतम ने बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को यह योजना बनाई थी। उनके समय में कुछ दिन तक तो नो इंट्री का प्रभाव दिखा, लेकिन बाद में यह नियम महज लिखने भर को साबित हुआ। खास बात यह है कि नो इंट्री में दौड़ते वाहन और नो पार्किंग में खड़े वाहन ट्रैफिक नियमों खिल्ली उड़ाते नजर आते हैं। इससे यही लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन

बाक्स
यहां घोषित हुई थी नो इंट्री
1. गैस चौराहे से बाजार की ओर।
2. जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहे से चूड़ी वाली गली।
3. सुनहरी मस्जिद, कोतवाली, बरेली गेट से ड्रमंड गंज चौराहा की ओर।
4. बरेली गेट से लोहा मंडी और लोहामंडी से चूड़ी वाली गली।
बाक्स
यहां तो नो पार्किं ग में ही खड़ी होती हैं गाड़ियां
शहर केआसाम चौराहा, छतरी चौराहा, नकटादाना चौराहा, और कचहरी तिराहा नो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं। इसके बाद भी जहां तहां भारी वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। इसमें छतरी चौराहा और नौगवां चौराहा का हाल बेहाल है।
बाक्स
प्रतिबंधित मार्गों पर दौड़ रहे तांगे
गौहनियां चौराहा से पहले, लेखराज चौराहे के आगे, जाटो वाले चौराहे से बरेली गेट की ओर और गुरुद्वारा मोड़ से बरेली गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर तांगों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके बाद भी तांगे सरपट दौड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन

बाक्स
भारी वाहनों पर यह कैसा प्रतिबंध
भारी वाहनों के लिए छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज, बरेली गेट से सुनगढ़ी की ओर, खकरा और बाले मियां की मजार, नकटादाना चौराहे से शहर के अंदर नौगवां चौराहे से दूधिया मंदिर की ओर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के बाद भी वाहन नजर आते हैं।
बाक्स
नियम सभी पर लागू : एसपी
एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शहर की जाम समस्या के निराकरण को पूर्व में बनाई गई योजनाएं आज भी लागू हैं। इनका पालन करना हर नागरिक का दायित्व है। व्यक्ति चाहें जो हो सभी पर नियम लागू है। जल्द ही नो इंट्री और नो पार्किंग एरिया में अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें