फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 297 सफाईकर्मियों की होगी भर्ती

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों में शीघ्र ही 297 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। शासन ने अधिशासी अधिकारी को स्वीकृत पदों की सही स्थिति की सूचना ईमेल के जरिए भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने द्वारा 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की घोषणा की गई थी। भर्ती प्रक्रिया लटकने पर सफाई कर्मचारी संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की थी। इधर शासन ने भर्ती मामले में जिले वार मानकों के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या के आकलन का कार्य पूरा कर लिया। शासन से जारी आदेश के मुताबिक नगरपालिका पीलीभीत में 151 सफाई कर्मचारी, पूरनपुर में 27, बीसलपुर में 23, नगरपंचायत गुलड़िया भिंडारा में तीन, न्यूरिया में 24, जहानाबाद में 10, बरखेड़ा में 14, बिलसंडा में 17 और कलीनगर में 23 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। निदेशक स्थानीय निकाय पीके सिंह ने अधिशासी अधिकारी से पदों की संख्या का आकलन करने और यदि कोई आपत्ति है तो उसकी सूचना तत्काल ईमेल के जरिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर जताया हर्ष
पीलीभीत। सफाई मजदूर संघ की मोहल्ला बागगुलशेर खां के एक बारातघर में हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों की भर्ती मामले में शुरू हुई प्रक्रिया पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में जिले में 297 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री व खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अमीरचंद बाल्मीकि, महामंत्री रामबाबू, प्रेमप्रकाश, धर्मपाल, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें