फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु की पत्रावलियों को गंभीरता से लें बैंक

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना में आ रही दिक्कतों पर चर्चा और इसकी समीक्षा के लिए डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन निदेशक डॉ. रुद्रप्रताप सिंह ने बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बैंक अधिकारियों से मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस योजना के प्रस्तावित लाभार्थियों को जल्द ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके मलिक ने बताया कि कामधेनु योजना की पांच में एक और मिनी कामधेनु योजना की 30 में दो लाभार्थियों को बैंक से ऋण प्राप्त हुआ है जबकि शेष पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने बैंक अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। पशुपालन निदेशक ने बैंक अधिकारियों से कहा कि विभाग से जो पत्रावलियों उनके पास पहुंची हैं, उनका अध्ययन कर एक बार में ही कमियां तलाश करके लाभार्थियों को बता दिया जाए, ताकि वह उन्हें हल करा सके। बार-बार कमियां बताकर किसी लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। नाबार्ड के डीडीएम एके रावत ने बैंक अधिकारियों की ओर से कई ऋण वापसी आदि की जानकारी की। बैठक में लाभार्थियों ने बैंक से ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. एनपी सिंह गहलौत सहित कई विभागीय एवं बैंक अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें