पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर खड़ी मरुधर एक्सप्रेस की खाली बोगी को देखकर एक प्रेमी युगल उसमें चढ़ गये और भीतर से लॉक कर दिया। उनकी इस हरकतों को देख कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने पहुंचकर बोगी को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन बोगी नहीं खोली। बाद में जीआरपी के पहुंचने पर बोगी को खुलवाया गया। जीआरपी उन्हें थाने ले गई। जहां पूछताछ के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।