फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो बगैर गन्ने के शुरू होगा पेराई सत्र

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दि किसान सहाकरी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को होना है लेकिन गुरुवार की शाम तक चीनी मिल ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी नहीं किया। ऐसे में बगैर गन्ना के चीनी मिल चलेगी, इसकी चर्चा किसान करते रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने चीनी मिलों को 25 नवंबर से चलाने के निर्देश दिए थे ताकि गन्ना किसान समय से गन्ना सप्लाई कर सके, लेकिन पूरनपुर चीनी मिल पेराई को अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। ये अलग बात है कि अफसरों के दबाव पर चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी कर ली है। मुहूर्त के मुताबिक शुक्रवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ रखा गया है।
चीनी मिल शुभारंभ से दो-तीन दिन पहले किसानों को इंडेंट जारी कर दिया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। ऐसे में मिल बगैर गन्ना आपूर्ति के मिल का पेराई सत्र कैसे शुरू होगा? यह किसानों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

000
मुहूर्त के कारण शुक्रवार को चीनी मिल की का पेराई सत्र शुरू किया जा रहा है। इसके लिए एक डनलप गन्ना मंगाकर शुभारंभ की रस्म अदा की जाएगी। विधिवत मिल का संचालन चार-पांच दिसंबर तक होगा।
आरपी दीक्षित, सीसीओ
0000
पलिया चीनी मिल ने भी जारी किया इंडेंट
पूरनपुर। क्षेत्र में गन्ना की बहुतायत पर सात चीनी मिलों को गन्ना दिया गया है। पूरनपुर, गुलड़िया और पलिया को छोड़कर अन्य चीनी मिलों ने गन्ना की खरीद भी शुरू कर दी है। उधर, बृहस्पतिवार को पलिया चीनी मिल ने भी तीस नवंबर को गन्ना खरीद का गढ़वाखेड़ा, फत्तेपुर, मनहरिया, महुआ गुुंदे प्रथम, नजीरगंज द्वितीय, कुर्रैया, नजीरगंज चतुर्थ का इंडेंट जारी किया है। गुलड़िया और पूरनपुर चीनी मिल का इंडेट जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें