फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में नहीं हो सका बायलर पूजन

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने को सोमवार को होने वाला बायलर पूजन नहीं हो सका। इसके चलते मिल के नवंबर माह में शुरू होने के आसार खत्म हो गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बरेली मेें हुई बैठक में मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने चीनी मिलों को 25 नवंबर से चलाने के निर्देश दिए, ताकि गन्ना किसान समय से गन्ना सप्लाई कर सकें, लेकिन पूरनपुर की चीनी मिल के इस माह के अंत तक चलने के आसार क्षीण नजर आ रहे हैं। इसे लेकर किसान असमंजस में हैं। मिल शीघ्र चलाने के लिए सोमवार को बायलर पूजन की तिथि प्रस्तावित थी लेकिन तैयारी अधूरी रहने के कारण बायलर पूजन नहीं हो सका।
हालांकि मिल के अफसर उच्च अफसरों के दबाव पर पेराई सत्र शुरू करने की औपचारिकता इसी माह पूरी करने के प्रयास में जुटे हैं। सीसीओ आरपी दीक्षित ने बताया कि जीएम के बाहर होने के चलते सोमवार को बायलर पूजन नहीं हो सका। अब पूजन का मुहूर्त निकलवाकर शीघ्र पूजन कराकर चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----
फेडरेशन से आए तकनीकी प्रबंधक ने की जांच
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल के बैगास के ढेर में गुरुवार को लगी आग के मामले मेें फेडरेशन से आए तकनीकी प्रबंधक ने जांच की। जांच मेें उन्होंने कर्मचारियों के बयान लिए। उन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र में हो रही देरी पर चीनी मिल का निरीक्षण किया।
चीनी मिल के बैगास के ढेर में 20 नवंबर को अपराह्न लगी आग में करीब 18 लाख रुपये के नुकसान होने की बात मिल के अफसर कर रहे हैं। बैगास के आग लगने की घटना पर मिल के सुरक्षा प्रभारी सुधीर शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
उधर, आग कैसे लगी इसकी जांच करने फेडरेशन से आए तकनीकी प्रबंधक ने एक दिन पहले की घटना को लेकर मिल अफसरों और कर्मचारियोें के बयान लिए। उन्होंने चीनी मिल में पहुंचकर पेराई सत्र में हो रही देरी पर कमियों को शीघ्र दूर कर मिल के पेराई सत्र को चलवाने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें