फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्रय केंद्रों पर बंद मिली खरीद, फटकारा

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आरएफसी दिग्विजय सिंह को खरीद केंद्रों के निरीक्षण में खरीद के नाम पर औपचारिकता होती मिली। दो केंद्रों पर अब तक खरीद शुरु न होने पर उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने किसानों से संपर्क कर खरीद के लक्ष्य को पूरा कराने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक ने मंडी समिति के तीनों खरीद केंद्रों के अलावा गांव गुलड़हा, महादिया, बंजरिया, वक्तापुर आदि का निरीक्षण किया। इसमें वक्तापुर और बंजरिया के खरीद केंद्र पर खरीद बंद मिली। अन्य खरीद केंद्रों पर औपचारिक तौर पर धान खरीद होता पाया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात भी की। किसानों ने मानक के अनुरूप धान होने के बाद भी टरकाने का आरोप केंद्र प्रभारियों पर लगाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ आईसी गुप्ता सहित कई एजेंसियों के प्रबंधक एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
00
डिप्टी आरएमओ की फटकार पर खुला क्रय केंद्र
बीसलपुर। मंडी में एक दिन पूर्व गायब हुआ भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र डिप्टी आरएमओ की फटकार के बाद फिर लग गया। मालूम हो कि मंडी परिसर में एक सप्ताह पूर्व एफसीआई का केंद्र लगाया गया था। किसानों ने यहां काफी मात्रा में धान भी डाल दिया था, लेकिन सोमवार की रात केंद्र प्रभारी और हैंडलिंग ठेकेदार क्रय केंद्र अवैध रूप से बंद कर फरार हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता ने केंद्र प्रभारी वैभव कुमार और हैंडलिंग ठेकेदार मोहम्मद यूनुस की फटकार लगाते हुए केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। फटकार के बाद प्रभारी और ठेकेदार ने बुधवार को पुन: क्रय केंद्र खोल दिया है।
विज्ञापन

0000
एफसीआई में शुरू हुआ चावल का उतार
पीलीभीत। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर चावल का उतार शुरू हो गया। बुधवार को एफसीआई के पूरनपुर के रम्पुरा व पीलीभीत गोदामों में राइस मिलों से चावल लेकर ट्रक पहुंचे। जिसकी गुणवत्ता जांचने के बाद उतार हुई। चावल का उतार शुरू होने से राइस मिलर्स ने राहत की सांस ली है। उम्मीद की जा रही है कि इससे धान खरीद और दाम दोनों में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें