फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को भरण पोषण न देने पर पति पहुंचा जेल

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पत्नी को भरण पोषण न देने पर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एमएल निगम ने थाना सुनगढ़ी के गांव बेहरी निवासी सत्यप्रकाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के गांव सखौला निवासी विंदेश्वरी ने बताया कि उसका विवाह सत्यप्रकाश के साथ हुआ था। अवैध संबंधों और दहेज की मांग को लेकर पति ने उसे घर से निकाल दिया है। वह तीन साल से घर रह रही है। उसने भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया था। जिसके बाद अदालत ने पति को 31 जनवरी 14 को आदेश दिया कि पत्नी के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण अदा करे। भरण-पोषण न देने पर रिकवरी वारंट जारी किया गया। सोमवार को सत्यप्रकाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें