फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकालने का सिलसिला शुरू

Sun, 26 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में तमाम संगत शामिल हुई।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर हर साल पूरे जिले में गुरुद्वारों से प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस साल भी प्रभातफेरी निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को शहर के छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा नानकसर से सिख संगत ने प्रभात फेरी निकाली। जो छतरी चौराहा होती हुई राजाबाग कालोनी पहुंची। बाद में गुरुद्वारा परिसर में पहुंचकर संपन्न हो गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत गुरु महाराज के भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। प्रभात फेरी चार नवंबर तक निकाली जाएगी। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान गुरदेव सिंह, अतिंदर सिंह, जसकरन सिंह, नैंसी, जीतू, सतनाम सिंह समेत तमाम संगत शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें