फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से दुराचार

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा। कोचिंग से घर जा रही छात्रा को रास्ते में एक युवक जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीए की छात्रा है। वह रोज की तरह मंगलवार को भी नगर के एक कोचिंग सेंटर से पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव मार के समीप बाइक से पीछे से पहुंचे नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी ताजिम ने उसे दबोच लिया और सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत में ले गया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुराचार किया। साथ ही धमकी दी कि किसी से कहा तो वह जान से मार देगा। दुराचार की शिकार छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह घरवालोें के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी ताजिम के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें