बीसलपुुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संस्था के तत्वावधान में चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय गोरखपुर के उप प्राचार्य आरके दीक्षित ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।
मौसम और जलवायु विषय पर आयोजित हो रही इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से सब कुछ बेतरतीब हो जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय गोंडा के वरिष्ठ प्रवक्ता एसके तिवारी ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज कल इंसान अधिकांश ऐसे कार्य करता है, जिससे मौसम और जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय ललितपुर के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, तन्मय समाजदार, एसके शर्मा, दुष्यंत कुमार, एसके पाल, आकांक्षा तिवारी, आलोक कुमार, एसपी गंगवार, बृजमोहन, योगेश कुमार, आरके सिंह, प्रीति गुप्ता, छत्रपाल सिंह, पी गहलौत, श्रीचंद्र, विनय कुमार, के रमेश, विजय कुमार और एसबी यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में प्रधानाचार्य जीएस अवस्थी ने सभी लोगों का एक दूसरे से परिचय कराया। समारोह में आज पहले दिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के 32 शिक्षकों ने भाग लिया। संचालन उमाकांत रस्तोगी ने किया।