फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में 95 नए प्रशिक्षु चिकित्सकों की तैनाती, मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
200 बेड का जिला अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। अस्पताल को 95 नए इंटर्न (प्रशिक्षु) चिकित्सक का आवंटन हुआ है, जिनमें से 60 ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कार्यभार भी संभाल लिया है। इन प्रशिक्षु चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल में मरीजों को अधिक व्यवस्थित व समयबद्ध चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में जिला अस्पताल में पूर्व से ही कई विभागों में प्रशिक्षु चिकित्सक मरीजों के इलाज के साथ अस्पतालों में सेवा व्यवहार का प्रशिक्षण ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से 95 प्रशिक्षु चिकित्सकों की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल से लेकर, ऑपरेशन थिएटर, सर्जरी, ईएनटी, दांत, नेत्र, इमरजेंसी आदि क्षेत्रों में सेवाएं देने के साथ इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन प्रशिक्षु चिकित्सकों ने विदेश से मेडिकल चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की है।
यह सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में रहेंगे। इससे न केवल चिकित्सकों पर कार्यभार कम होगा, बल्कि भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी और उपचार व्यवस्था भी अधिक प्रभावी हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया, 95 नए प्रशिक्षु चिकित्सक मिलने से प्रत्येक भर्ती वार्ड, इमरजेंसी, आईसीयू में इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पर कुछ मरीजों की सेहत में वृद्धि व उनको स्वास्थ्य करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें