फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 939 वाहनों का अधिग्रहण, लगेगा जीपीएस

विज्ञापन
प्रेंस कांफ्रेस में जानकारी देते सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर एवं मौजूद एआरटीओ वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के लिए 939 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। पोलिंग पार्टियों को बूथ पर ले जाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाया जाएगा। बिना जीपीएस के कोई वाहन ईवीएम लेकर नहीं जाएगा। इसके लिए सभी वाहनों के चालकों को 16 अप्रैल को ही बुलाया गया है। इन वाहनों में 585 वाहन सेक्टर-जोनल व अन्य अधिकारियों और पुलिस के लिए हैं। कार्मिकों के लिए 354 वाहनों की व्यवस्था की गई है। 18 वाहन रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को मतदान है। मतदान की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्मिकों को मतदान केंद्रों पर ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वाहनों पर जीपीएस लगाया जाएगा। जिस वाहन में जीपीएस नहीं होगा उस पर चालक के मोबाइल में जीपीएस एप अपलोड किया जाएगा।
परिवहन इंतजामों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता, स्टेटिक व सर्विलांस टीम के लिए 280 हल्के वाहन लगाए गए हैं तो पुलिस विभाग के प्रयोग के लिए 305 हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पोलिंग पार्टियों के परिवहन के लिए विधानसभा वार 354 वाहनों को प्रयोग किया जाएगा। इनमें 18 वाहन आरक्षित रखे गए हैं। बताया कि 280 हल्के वाहन 15 अप्रैल को कलक्ट्रेट परिसर और पुलिस अधिकारी व सीपीएमएफ के प्रयोग के लिए लगे 305 हल्के वाहनों को इसी दिन पुलिस लाइन में लगाया जाएगा।
-
बरेली से मंगाए गए हैं 67 वाहन
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए 354 वाहन चाहिए। उनके पास 287 मौजूद हैं। शेष 67 वाहन बरेली से मंगवाकर 16 अप्रैल को मंडी समिति में खड़े कराए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग की ओर से वाहनों के किराये में भी दस प्रतिशत की बढोतरी की गई है। जो वाहन तय समय पर नहीं आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
........
विधानसभा वार यह रहेगी स्थिति
पोलिंग पार्टी बस मिनी बस
सदर- 127 65 23
बरखेड़ा- 128 70 04
पूरनपुर - 129 69 22
बीसलपुर - 130 79 04
कुल वाहन- बस 283, मिनी बस 53, 18 वाहन रिजर्व
...........
शारदापार के लिए लगी हैं सात बड़ी बसें
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में सात मतदान केंद्र हैं। यह नेपाल सीमा पर हैं। यहां जाने के लिए पैंटून पुल बना है। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए सात बड़ी बसों को लगाया गया है। चालकों को रूट चार्ट दिया जाएगा। इन बसों को पहले रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें