फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लोक अदालत में 91,646 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सितंबर के द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित लोक अदालत में समझौतों के आधार पर 91,646 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान 5.62 करोड़ रुपये की धनराशि के समझौते हुए।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज ने अपर सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी सुनील कुमार द्वितीय, सचिव पूजा गुप्ता, विजय कुमार डूंगराकोटी, महेशानन्द झा, डॉक्टर शिवा पांडे, अनु सक्सेना न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टाॅलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक, पारिवारिक, राजस्व, बैंक ऋण, मोटर वाहन दुर्घटना, वन, फौजदारी, चेक बाउंस, आर्टिवेशन, विद्युत, दूरसंचार संबंधी वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिससे हजारों वादकारियों को इसका सीधा लाभ मिला।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायालय परिसर में वादकारियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से अदालत में पुलिस बल तैनात रहा। जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण कर वादकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी जाना।
विज्ञापन

इधर, पूरनपुर तथा बीसलपुर न्यायालयों में भी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें