फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे मॉडल स्कूल,न शिक्षक और न किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के 63 नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल तो खुल गए, लेकिन इनमें अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। बताया जा रहा है आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। खास बात यह है कि इन स्कूलों में अभी किताबें हीं नहीं पहुंची है। बच्चे एक माह से बिना किताब के ही स्कूल जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गत सत्र में संचालित हो रहे मॉडल स्कूलों में नामांकन वृद्धि बेहतर पाते हुए सत्र 2019-20 में अंग्रेजी माध्यम के नए स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 55 प्राथमिक और आठ जूनियर हाईस्कूलों का चयन किया। जिसके तहत अमरिया, बरखेड़ा, पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर, मरौरी, बिलसंडा में आठ-आठ, जबकि ललौरीखेड़ा ब्लाक में सात प्राइमरी स्कूलों का चयन किया गया है। इसके अलावा मरौरी ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों के एक-एक जूनियर हाईस्कूल का भी चयन किया गया। मरौरी के दो जूनियर हाईस्कूल अंग्रेेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें