फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात ठहराने पर प्रधानाध्यापक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रभारी बीएसए शिवेंद्र वर्मा ने नगर के जूनियर हाईस्कूल में बारात ठहराने पर प्रधानाध्यापक विशाल सक्सेना का जवाब तलब किया है। मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी शिवतीर्थ उपाध्याय के आवास पर रविवार को आईं विहिप नेता साध्वी प्राची से कुछ लोगों ने स्कूल में बारात ठहराए जाने की शिकायत की थी। साध्वी प्राची ने इस पर प्रभारी बीएसए शिवेंद्र वर्मा को फोन पर इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा। प्रभारी बीएसए ने प्रधानाध्यापक विशाल सक्सेना से नाराजगी जताई और सोमवार को इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें