फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ का कहर.. मैदान में मार कर रही शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नये साल से बिगड़ा मौसम का मिजाज अब तक नहीं सुधर सका है। एक-दो दिन ही मौसम ठीक रहता है फिर कभी बारिश होने लगती है तो कभी ओलावृष्टि। पहाड़ों पर बर्फ कहर ढा रहा है, तो मैदान में शीतलहर। तापमान भी लगातार बदल रहा है। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। कई दिनों की धूप के बाद रविवार को एक बार फिर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर तराई के इस जिले में दिखा। गलन और ठंड के प्रकोप से लोग दिनभर ठिठुरते दिखाई दिए। तापमान में भी बीते दिनों के मुकाबले गिरावट देखी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ हो गया था। फरवरी माह शुरू होने के साथ ही सर्दी जाने के कयास लगाए जा रहे थे। कई दिनों से धूप में तेजी के चलते गलन और ठंड का अहसान कम होने लगा था। लोगों को राहत महसूस होनी लगी थी, लेकिन सोमवार सुबह घने कोहरे और बादलों के बीच एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा। दिनभर चली बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शाम तक बर्फीली हवा का कहर जारी रहा। दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शा पर बैठे लोगों को ठंडी हवा के कारण बुरा हाल रहा। रविवार को अवकाश के चलते स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मियों को राहत रही। बाजार में ठंड का असर देखने को मिला। बीते दिनों के मुकाबले चहल पहल कम रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें