फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समापन होने पर छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम काठा में कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में चल रहे बाइट टुमारो फाउंडेशन सिलाई प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के अवसर प्रदान कराना है। फाउंडेशन की अध्यक्ष पवित्रा चौधरी ने बताया कि तीन माह के इस प्रशिक्षण में ग्रामीण युवतियों व महिलाओं को कुर्ता, पाजामा, सूट, सलवार, फ्राक, ब्लाउज आदि बनाना सिखाया। प्रशिक्षण के समापन पर 32 छात्राओं की परीक्षा कराई। इसमें वर्षा प्रथम, सरिता द्वितीय एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केंद्र प्रभारी डा. गजेेंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंजू, डोली, रेनू, सरिता, रूबी, अंशिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें