फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से पदक लेकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मुंबई में हुई नेशनल स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। मुंबई में 13 से 15 नवंबर तक रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेशनल स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता चली। इसमें खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी संजय यादव के पुत्र शिवम यादव ने भी भाग लिया। खेकड़ा नगर निवासी शिवम यादव ने दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। आयोजकों ने शिवम यादव को ट्राफी एवं तीन लाख रुपये की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। शिवम के खेकड़ा नगर आगमन पर खेल प्रेमियों ने बैंडबाजों के बीच स्वागत किया। इस दौरान संजय यादव, बिट्टू, मुकेश, नरेंद्र, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें