16पीबीटीपी 14,15
सैंपल लेने पहुंची टीम से व्यापारियों की नोकझोंक
अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाखुश व्यापारियों ने बाजार किया बंद
क्रासर
व्यापारी नेता व पदाधिकारियों की बातचीत के बाद खुला बाजार, नमक का सैंपल लिया
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा(पीलीभीत)। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को कलीनगर कस्बे में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची खाद्य विभाग की टीम से नोकझोंक के बाद व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया। व्यापारी नेता व पदाधिकारियों के पहुंचने पर किसी तरह बाजार खुलवाया जा सका। जिसके बाद टीम दो दुकानों से नमक का सैंपल जांच के लिए ले सकी।
गुरुवार दोपहर नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना के साथ कलीनगर कस्बे में खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए पहुंचे थे। भनक लगते ही उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जावेद सिद्दीकी अन्य पदाधिकारियों के संग मौके पर पहुंच गए। इसे देख नायब तहसीलदार ने व्यापारियों से कहा कि वह टीम को सैंपलिंग करने दें यहां से हट जाएं। यह बात व्यापारियों को नागवार गुजरी। गुस्साएं व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद करा दिया। इस दौरान उनकी नायब तहसीलदार व खाद्य विभाग की टीम से नोकझोंक भी र्हुई। हंगामे की आशंका पर पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। इधर, जानकारी पर पूरनपुर के व्यापारी नेता विजय पाल विक्की मौके पर पहुंचे और तहसीलदार से बातचीत की। तब जाकर बाजार खुल सका और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा टीम ने कस्बे के राम प्रकाश किराना स्टोर व नाजिम किराना स्टोर से नमक का सैंपल लिया गया।
000
दो घंटो तक बंद रहा बाजार
सैंपलिंग कार्रवाई के लिए कस्बे के बाजार में पहुंचे नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाखुश व्यापारियों ने टीम का विरोध कर बाजार बंद कर दिया था। करीब दो घंटे तक बाजार बंद रहने के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। दो घंटे तक कस्बे के लोग काफी परेशान रहे।
-------
वर्जन---- खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना ने टीम के साथ कलीनगर में दो दुकानों से नमक के सैंपल लिए हैं। अभद्रता किए जाने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।
वीके वर्मा, अभिहीत अधिकारी
0000
वर्जन
सैंपलिंग कार्रवाई की जानकारी पर पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जिस पर वह मौजूद तहसीलदार ने उन लोगों से हटने की बात कहकर पुलिस बल का इस्तेमाल करने की बात कहकर पुलिस बुला ली। इससे नाराज व्यापारियों ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली का विरोध किया। बाद में मामला शांत होने पर बाजार खुलवा दिया गया।
विजय पाल विक्की, व्यापारी नेता