20 पीबीटीपी 23
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से भड़की शिक्षिकाएं
डीएम को सौंपा ज्ञापन, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर शिक्षिकाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बेसिक शिक्षा महकमे की शिक्षक-शिक्षिकाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मीडिया से जुड़े निर्मलकांत शुक्ला पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि विभाग द्वारा 22 सितंबर को गांधी प्रेक्षागृह में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी हुई थी। संज्ञान में आया कि मीडिया से जुड़े निर्मलकांत शुक्ला द्वारा उक्त गोष्ठी के संबंध में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षिकाओं के संबंध में अभद्र और अशिष्ट टिप्पणी पोस्ट की। उन्होंने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री मंत्री उमेश गंगवार, विपुल, प्रतिभा, मीना, सुमनलता, मंजू, संतोष, वंदना, सरिता समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।