खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी फुरकान सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर वाया मुबारिकपुर मार्ग अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खेकड़ा की तरफ से जा रही रटौल निवासी मोनू की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने प्राइवेट चिकित्सकों के पास भर्ती कराया। इनमें से रटौल निवासी मोनू को उपचार के बाद घर भेजा। खेकड़ा निवासी फुरकान को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो